शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने 10 नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। जिन नेताओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है उनमें डॉ सैयद नसीर हुसैन (राज्यसभा सदस्य), पवन खेड़ा, जयवीर शेरगिल, रागनी नायक, डॉ गौरव बल्लभ, राजीव त्यागी, अखिलेश प्रताप सिंह, सुनील अहिरे, हिना कांवरे (विधायक) तथा डॉ श्रवण दसोजू शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन प्रवक्ताओं में से जयवीर शेरगिल जालंधर (पंजाब) से संबंध रखते हैं। पंजाब के इस युवा नेता ने कांग्रेस में बड़ी तेजी से अपनी खास पहचान बनाई है। राफेल हो या फिर किसानों के मुद्दे, शेरगिल हर मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरने में जबरदस्त भूमिका निभाई है। मसलन फ्रंट फुट संभाला है। जालंधर में पैदा हुए जयवीर शेरगिल ने सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने एपीजे स्कूल में शिक्षा ग्रहण की।
इसके बाद उन्होंने 2006 में पश्चिम बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज (कोलकाता) में दाखिला लिया। लॉ स्कूल में अपने कार्यकाल के दौरान, जयवीर ने विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लिया, और उन्हें छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। शेरगिल ने दिल्ली में कुछ वर्षो तक लॉ की प्रैक्टिस की। इसके बाद शेरगिल यूसी बर्कले स्कूल ऑफ़ लॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए और कानून में मास्टर डिग्री हासिल की।
बेहद शालीन और प्रभावशाली वक्ता अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। युवा शेरगिल में अदम्य साहस तो है ही उनमें नेतृत्व की भी क्षमता है। कांग्रेस में वे पहले भी प्रभावशाली भूमिका निभाते थे लेकिन अब वे धारदार ढंग से कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope