शिमला। हिमाचल प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लग गई। मीटिंग में विधायक दल के नेता के रूप में जयराम ठाकुर के नाम का प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया, जिसका बाकी विधायकों ने एकसुर में समर्थन किया। बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की जाएगी। राज्यपाल के निर्देशानुसार तय क्रार्यक्रम में जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानें-जयराम ठाकुर के बारे में
-जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश की सियायत में एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं।
-ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में हुआ।
-जयराम ठाकुर के पिता का नाम जेठूराम ठाकुर है और इनकी पत्नी का नाम डॉ. साधना ठाकुर है।
-ठाकुर ने अपना सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू किया।
-जयराम एक गरीब परिवार से आते है और संगठन के मजबूत नेता माने जाने है।
-जयराम ठाकुर ने अपना पहला चुनाव 1998 में जीता था।
-जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope