शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को शुष्क मौसम की स्थिति से राज्य भर के तापमान से वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘28 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्षेत्र में 27 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी समेत मध्य-पहाडिय़ों के प्रमुख पर्यटन कस्बों में से अधिकांश में दिन में धूप निकल रही है। लाहौल और स्पीति में केलांग सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री नीचे सेल्सियस रहा।
शिमला में तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। मनाली में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, डलहौजी में 13 डिग्री और धर्मशाला में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope