नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में दोबारा बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के राजनीतिक स्टाइल को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को नेतृत्व विहीन और दिशाहीन पार्टी बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर विचार कर रही है और इसे लेकर अध्ययन किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक हालात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों, आम आदमी पार्टी के राजनीतिक हमले, कांग्रेस से मिल रही चुनौतियों और राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने जैसे अन्य कई अहम मुद्दों पर आईएएनएस के वरिष्ठ सहायक संपादक संतोष कुमार पाठक ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से खास बातचीत की।
सवाल - हिमाचल प्रदेश चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश में एक रिवाज रहा है कि यहां कोई भी सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाती है। क्या इस बार यह रिवाज टूटने जा रहा है ? ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जवाब - 1985 के बाद राज्य में कोई सरकार रिपीट नहीं हुई है, यह सत्य है लेकिन इस बार यह रिवाज टूटने जा रहा है। हाल ही में जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए उनमें भी कुछ इसी तरह का रिवाज था लेकिन इस बार उत्तराखंड में हमारी ( भाजपा ) सरकार रिपीट हुई। उत्तर प्रदेश में लगभग 37 वर्षों के बाद कोई सरकार रिपीट हुई है। इसलिए रिवाज बदल गया है और यह बदलाव सिर्फ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के लिए ही नहीं है बल्कि बदलाव पूरे देश में हो रहा हैं और इसलिए हिमाचल प्रदेश में भी दोबारा से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
सवाल - हिमाचल प्रदेश में आम तौर पर अब तक मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता रहा है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। केजरीवाल स्वयं लगातार हिमाचल का दौरा कर रहे हैं।
जवाब - देखिए, हिमाचल प्रदेश ने कभी किसी तीसरे विकल्प को स्वीकार नहीं किया है, इसलिए वहां आप की कोई जगह नहीं है। वो राज्य में अपनी मौजूदगी साबित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिलेगी। पहाड़ पर चढ़ने में उनकी सांस फूल जाएगी। आक्रामक शब्दों और ऊंची आवाज में असंसदीय आरोप लगाने की आप की राजनीति को हिमाचल की जनता स्वीकार नहीं करेगी। वो कहने को कुछ भी दावे करते रहे लेकिन हिमाचल प्रदेश में उनके लिए कोई जगह नहीं है।
सवाल - लेकिन अरविंद केजरीवाल तो लगातार आपकी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वो तो यहां तक कह रहे हैं कि आपने उनकी योजना की नकल कर ली है ?
जवाब - ऐसा नहीं है कि वो सिर्फ अपने आपको बुद्धिमान माने, योग्य माने कि किसी और के पास इतना दिमाग ही नहीं है। हम प्रदेश में जो योजनाएं चला रहे हैं वो आज से नहीं वर्षों से चला रहे हैं और कुछ योजनाओं में हमने नई चीजों को शामिल किया है। उन्हें ( केजरीवाल ) समझना चाहिए कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे पास दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नेतृत्व है। हमें किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है।
सवाल - कांग्रेस को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं आप ? कांग्रेस की चुनावी रणनीति तय करने में प्रशांत किशोर भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं ?
जवाब - स्वाभाविक तौर पर कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही है लेकिन वर्तमान में वो नेतृत्व विहीन और दिशाहीन पार्टी बन चुकी है। जहां तक प्रशांत किशोर का सवाल है वो कांग्रेस को सलाह दे रहे हैं, लेकिन हमारे पास संगठन का मजबूत ढांचा है, केंद्रीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व है, नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, अमित शाह का मार्गदर्शन मिल रहा है और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल से ही है और इन्ही वजहों से राज्य में दोबारा से भाजपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है।
सवाल - भाजपा के तीन कोर एजेंडे रहे हैं - अनुच्छेद 370, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और समान नागरिक संहिता। कश्मीर से 370 हट चुका है, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है और समान नागरिक संहिता को लेकर भी भाजपा की कई राज्य सरकारों ने कदम बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश में इसे लेकर आपकी क्या सोच है?
जवाब - यह निर्णय अच्छा है ( भाजपा की कुछ राज्य सरकारों द्वारा उठाया गया कदम ) , इससे अच्छी दिशा में एक संदेश गया है। हिमाचल प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर प्रदेश सरकार विचार कर रही है, अध्ययन कर रही है। हमने अधिकारियों को इसे एक्जामिन करने को कहा है कि हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में किस तरह का कानून ला सकते हैं। हम जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं क्योंकि हम बेहतर तरीके से इसे राज्य में लाना चाहते हैं।
सवाल - आप लगातार प्रदेश में दोबारा से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं । लेकिन राज्य में एंटी इनकंबेंसी को लेकर आपका क्या कहना है ? यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी 20 प्रतिशत के लगभग विधायकों का टिकट काटने जा रही है।
जवाब - देखिए , सरकार में रहते हुए कई बार , कई वजहों से पार्टी कार्यकतार्ओं या जनता में थोड़ी बहुत निराशा या नाराजगी हो जाती है । इसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व सर्वे कराएगा, सीट के अनुसार अध्ययन करेगा और उसके बाद टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेतृत्व ही फैसला करेगा लेकिन मैं कह सकता हूं कि हिमाचल में इस तरह की एंटी इनकंबेंसी का कोई दौर नहीं है।
सवाल - सीटों को लेकर भी आपने क्या कोई टारगेट सेट किया है ?
जवाब - मैं इतना ही कहूंगा कि हिमाचल प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बनेगी और अच्छे बहुमत के साथ बनेगी।
--आईएएनएस
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
'दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं', ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पुतिन का पश्चिम पर निशाना

पीएम मोदी के प्रयासों से मजबूत हो रहा ब्रिक्स, ईरानी राष्ट्रपति ने की भारत की सराहना
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
काम से छुट्टी मिलते ही टीम संग 'हनुमान अंश' देखने पहुंचीं निमरत कौर, फिल्म की जमकर की तारीफ
84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है
राजू खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने लुटाया प्यार, कहा-तुम मेरी सबसे बड़ी ताकत हो
'आज पार्टी, कल जिम', स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का मजाकिया अंदाज, शेयर कीं तस्वीरें
‘हैवान’ रिव्यू: अक्षय कुमार की खौफनाक मौजूदगी और सैफ अली खान का संयम बनाता है फिल्म को दमदार
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope