बिलासपुर। देवभूमि हिमाचल आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मैदान में किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा लोक सभा चुनाव में प्रदेश में चार बटा चार, 100 नतीजे के लिए जनता का आभार। आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने यह हमारे लिए गर्व का विषय, भारत में 18 में एनडीए और 13 भाजपा की शुद्ध सरकार बन चुकी है, देश में 98% भू भाग पर कमल खिला है यह भाजपा की शक्ति को दिखता है।
नड्डा ने कहा की विकास के नाम पर देखा जाए तो भाजपा नंबर वन है, कल की तस्वीर अच्छी हो हमारे बच्चों का भविष्य सुनहरा हो तो यह संभव केवल भाजपा की सरकार में, कमल खिलेगा तो विकास बड़ेगा। हम दावा करते है की आपका और आपके बच्चों का भविष्य भाजपा के शांशन में सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा की हिमाचल में कोई विकास का पत्थर है तो उसपर भाजपा का निशान ही मिलेगा, मंडी हमीरपुर चंबा सिरमौर नहान में मेडिकल कॉलेज, मदर और चाइल्ड केयर नूरपुर सुंदरनगर टांडा, सुपर स्पेशलिटी हस्पताल शिमला, कैंसर सेंटर शिमला, पीजीआई ऊना, बिलासपुर एम्स, हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज, 3 सीमेंट फैक्ट्री, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टेस्टिंग लैब जनता ने कभी नहीं सोचा था पर भाजपा ने उसको हीकाचल को धरती पर स्थापित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की जिस पुल का शिलान्यास हिमाचल में इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था उसको पूरा तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल द्वारा किया गया था।
उन्होंने दावा किया की हिमाचल और देश का भविष्य पीएम मोदी के नेतृत्व में ही है। नड्डा ने कहा की कांग्रेस पार्टी जहां भी होती है वहां जातिवाद, अलगावाद, राष्ट्रीय विरोधी तत्व विराजमान होते है। कांग्रेस पार्टी का काम भाई को भाई, मज़ब को मज़ब लड़ने का है, तुष्टिकरण, भाई भतीजावाद की राजनीति कांग्रेस पार्टी करती है। कांग्रेस है तो भ्रष्टाचार है, ड्रग का कारोबार बढ़ता है, देश में 5600 करोड़ की ड्रग्स में कांग्रेस का नेता संलिप्त पाया गया है इससे हरियाणा पंजाब हिमाचल खतरे में है। ड्रग्स का कारोबार तो हिमाचल की धरती पर भी है, कांग्रेस पार्टी जहां भी आएगी वहां ड्रग्स का कारोबार बडेगा।
नड्डा ने कहा की भाजपा विकास करने वाली, स्पोर्ट कार्ड लाने वाली पार्टी है।
पीएम मोदी ने देश में रिपोर्टकार्ड की राजनीति शुरू की है अगर कोई राजनीतिक दल उपलब्धियों को गिनने की ताकत रखता है तो वह केवल भाजपा ही है।
कांग्रेस तो धारा 370 वापिस लेने की शर्मनाक बात करती है, मोदी जी ने पाकिस्तान को घर ने घुस कर सबक सिखाया तो दूसरी ओर कांग्रेस पाकिस्तान से व्यापार और वार्ता की बात करती है। राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की बात करता है, आरक्षण समाप्त करने की बात करता है, हम दावा करते है की पीएम मोदी है तो आरक्षण ना समाप्त हुआ और ना होगा।
उन्होंने कहा की अमेरिका चीन ऑस्टेलिया जापान की आर्थिक स्तिथि चरमरा रही है वहीं भारत पूरी दुनिया में जग मागा रहा है। हम 11 से 5वी अर्थव्यवस्था बन गए है और आने वाले तीन साल में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे है। वर्ल्ड बैंक के कहा की भारत तेज गति से आगे बड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिय 8.6%,अमरीका 2.7, कनाडा 1.2, फ्रेस 0.7 , जर्मनी 0.2% से विकास दर दर्ज करवा रहा है वहीं भारत 6.8 % विकास दर से आगे बड़ रहा है।
भाजपा ने गांव शोषित वंचित परिवारों को लिए काम किया है, भाजपा ने गांव के विकास फोकस किया है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस भारत को अनपढ़ का देश कहती थी इंटरनेट से जनता को दूर रखना चाहती थी, आज आधार जन धन ने कांग्रेस का भ्रष्टाचार का तंत्र समाप्त कर दिया है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने जो प्रदेश को जो दिया वो भी ले लिया, इस कांग्रेस की सरकार को सब्जी मिलती भी है पर यहां तो पत्तल में ही छेद है हम क्या करे। भाजपा ने देश भर में 70 साल की आयु से ऊपर सभी को 5 लाख का स्वास्थ्य गारंटी देने का काम किया है, जो की जीवन के अंतिम सांस तक चलेगी। नड्डा ने कहा की कांग्रेस के नेता सपने दिखा कर वोट लेते थे और चुनाव सप्तम होते ही सामने भी समाप्त हो जाते थे। नड्डा ने हाटी का जिक्र भी किया और कहा की यह दर्जा भाजपा की देन है।
नड्डा ने कहा की हिमाचल में 100% भ्रष्ट सरकार चल रही है, सुक्खू सरकार की बुद्धि और मति दोनो भ्रष्ट हो चुकी है, इन्होंने तो टायलेट पर भी टैक्स लगा दिया। ऐसी सरकार को प्रदेश में रहने का हक नहीं, इसके राज में भारष्टाचार बड़ा जनता को हर तरीके से परेशान किया गाया कांग्रेस की इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। मोदी सरकार ने हिमाचल को 93000 आवास योजना में घर दिए, कांग्रेस सरकार कोई भी हिसाब नहीं देती।
नड्डा ने मुख्यमंत्री पर निशाना लगाते हुए कहा की सीएम सुक्खू की दो भाषाएं है,
चुनाव में कहते है की हिमाचल को केंद्र से कुछ नहीं मिला और दिल्ली में सरकार का धन्यवाद कर कहते है सब किस मिल रहा है, और चाहिए। नड्डा ने स्पष्ट रूप से कहा की केंद्र सरकार अगर प्रदेश की मदद न करे तो एक भी दिन प्रदेश सरकार नहीं चलेगी। केंद्र में 500 करोड़ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, 800 करोड़ ग्रांट हर महीने देती है अगर यह नहीं आएगा तो कांग्रेस सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी
उन्होंने कहा की सुक्खू पहले मुखजंत्री जिसमे पहली तारीख को सैलरी नहीं दी, पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ परमार, वीरभद्र सिंह, राम लाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जयराम ठाकुर ने भी कभी एसा नहीं किया।
नड्डा ने कहा की स्कूल पीएचसी डिविजन सैलरी में बड़वा जयराम ने दिया अगर किसी ने वापिस लिया तो सीएम सुक्खू ने लिया।
नड्डा ने कहा की कांग्रेस की सरकार आपदा की सरकार है, उनके 25% साथी उनके छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए है। कांग्रेस पार्टी तो अपना परिवार भी संभाल नहीं पाई। उन्होंने कहा को भाजपा सरकार ने 1190 करोड़ 4 किश्तों में आपदा के लिए दिए, 378 करोड़ इस साल दिए । हिमाचल की 5 सड़को के लिए केंद्र ने 293 करोड़ दिए जिसमें नवगांव बैरी सड़क भी है। 1516 करोड़ सेंटर स्कीम के माध्यम से हिमाचल को मिले। उन्होंने कहा की मोदी हिमाचल को आगे बड़ा रहे है। अगर ओम मोदी सेवा है तो कांग्रेस तकलीफ है।
राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल के लिए गौरव की बात की जेपी नड्डा केंद्र में मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। देश में और प्रदेश में लोक सभा चुनाव में एतिहासिक जीत के पीछे आपकी अथक मेहनत रही जिसका परिणाम यह रहा की पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने, आपके नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बड़ रहा हैं। प्रदेश में रेलवे लाइन, फॉर लाने, टनल, पीएम आवास योजना के अंतर्गत 93 हजार घर मिलना यह सब जेपी नड्डा और केंद्र सरकार का हिमाचल के प्रति आपार प्यार का फल स्वरूप है।
जयराम ठाकुर ने कहा जेपी नड्डा ने एम्स की सौगात हिमाचल को दी उसको हिमाचलवासी कभी भुला नहीं पाएगी। अगर पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने इसके पीछे जेपी नड्डा का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा की पीएम मोदी देश को अलग पहचान दिलाने का काम कर रहे है। आज भी देश में बड़े काम बड़े फैसले का दौर चल रहा है, यह मोदी मैजिक है।
जयराम ने कहा की हिमाचल में एक मात्र हवा रह गई है जिसपर टैक्स नहीं है, बाकी सब पर टैक्स लग चुका है। पीएम मोदी देश और प्रदेश में हर घर को शौचालय देने बारे संकल्पित है और हिमाचल के मुखमंत्री टॉयलेट पर 25 रु का टैक्स लगा रहे है, यह संकेत है की हिमाचल का अगला दौर भयानक होने वाला है। देश भर में इस निर्णय की थू थू हो रही है , सब पूछ रहे है की टैक्स के पीछे क्या सोच है। जयराम ठाकुर ने कहा की मुख्यमंत्री और उनके नेता झूठ बोलने से बाज नहीं आते है और वह बेशर्मी से गारंटी पूरी करने का झूठ बोल रहे है। जयराम ने कहा की एक गारंटी आने वाले समय में पक्की है की कांग्रेस का प्रदेश में नामोनिशान नहीं रहेगा। कांग्रेस सरकार प्रदेश में अपने ही बोझ से गिर जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा जेपी नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र मंत्री बनने पर एवं पीएम मोदी की कैबिनेट में नई जिम्मेदारी के बाद हिमाचल में पहली बार आने पर स्वागत एवं अभिनंदन।
ठाकुर ने कहा की जेपी नड्डा की दूरगामी सोच के कारण हिमाचल को 6 मेडिकल कॉलेज मिले, एम्स मिला जिसमें डॉक्टर नर्स हमारे प्रदेश के बेटा बेटी कार्यरत हो रही है। मोदी सरकार ने बिलासपुर को रेल लाइन दी जिसका निर्माण तेज गति से हो रहा है, जल्द बिलासपुर में रेल प्लेटफार्म होगा।
आज बिलासपुर से कीरतपुर 35 मिनट दूर रह गया था, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर दिया। बिलासपुर के विकास को भाजपा ने पंख लगाए है।
ठाकुर ने कांग्रेस को गारंटियों पर भी लपेटा और कहा की कांग्रेस प्रदेश सरकार की एक भी गारंटी भी पूरी नहीं हुई है, एक भी महिला को 1500 रु नहीं मिले, किसानों को लाभ नहीं मिले, ना प्रदेश में गोबर खरीदी गई।
उन्होंने कहा की कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने शौचालय की सीट पर भी टैक्स लगा दिया, यह है राहुल गांधी का विकास मॉडल जिसको कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में चला रही है। यह सरकार शौचालय टैक्स वाली सरकार के नाम ने जानी जाएगी।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन्न, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद हर्ष महाजन, राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुधीर शर्मा, रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर, जेआर कटवाल, राजिंदर गर्ग, सुरेश चंदेल, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, दीपराज कपूर, राजिंदर राणा, लोकिंदर कुमार, उपस्थित रहें ।
'पद्म विभूषण' आशा भोसले के निधन पर देशभर में शोक, कई राज्यों के सीएम ने जताया दुख
हार्दिक पांड्या ने बेंगलुरु मैच के दौरान अल्लू अर्जुन और एटली के राका जेस्चर को किया रीक्रिएट, सोशल मीडिया पर मची हलचल
आरजीएनएयू भर्ती 2026 : नॉन-टीचिंग के 14 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका 14 अप्रैल
आरसीएफएल में ऑपरेटर केमिकल ट्रेनी के 188 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
पुलकित सम्राट लाइव मैच में बॉक्सर नीरज गोयत का करेंगे सामना
चिकनगुनिया और डेंगू में है फर्क: जानिए लक्षण, रोकथाम और घरेलू उपाय
कंसल्टेंट्स के पदों पर आवेदन शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए ये हैं जरूरी डिटेल
11 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की नवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, 'सड़िया ए जान' गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री
राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा सोमवार
आईपीएल 2026 : रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 6 हजार रन
आशा भोसले और ओ.पी. नैयर: हिंदी फिल्म संगीत की वह जादुई साझेदारी जिसने इतिहास रच दिया
12 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की दशमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी पंजाब ने 27वां केशव गुप्ता मेमोरियल गर्ल्स टूर्नामेंट जीता, फाइनल में 55 रनों से दर्ज की शानदार जीत
गोमती किनारे शिव का अद्भुत धाम, जहां के पानी में डूब जाता है बेलपत्र और लौट आता है फल
'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
वैशाख अष्टमी पर महाकाल की दिव्य भस्म आरती, 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से गूंजा मंदिर
मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी भरें फार्म
CPEC और सीमा विवाद के बीच चीन ने PoK के पास बनाया नया प्रांत, भारत ने जताई आपत्ति

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1 प्रतिशत फिसला

नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, वाहनों में आगजनी से हालात बिगड़े; स्थिति तनावपूर्ण
राशिफल 14 अप्रैल 2026: द्वादशी तिथि और शुभ योग में कई राशियों को सफलता के संकेत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
पहली बार रियलिटी शो में हुई थी तारा सुतारिया और फराह खान की मुलाकात, ओपेरा गाकर जीता था सबका दिल
मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट
'बैलेंस सिखाया नहीं जाता, आदतों से आता है', 'लिटिल योगी' के साथ योग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम... रुपाली गांगुली ने जताई खुशी
अभिनेत्री सोमी अली ने दिवंगत दिव्या भारती की ईमानदारी और बेबाकी को किया याद
स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा भास्कर, अपने ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा
ब्रेट ली ने आशा भोसले को दी भावुक श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा खास संदेश
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
शतावरी का सेवन सिर्फ फायदेमंद नहीं, सही जानकारी के बिना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदे
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, दिमाग को बनाएं मजबूत और खुशहाल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान
देखें आज 13/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope