• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजभवन में होली मिलनः होली उत्सव एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक- राज्यपाल

Holi Milan at Raj Bhawan: Holi festival is a symbol of unity, harmony and brotherhood- Governor - Shimla News in Hindi

शिमला। होली उत्सव के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने भाग लिया और प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के साथ राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, अन्य भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल से मिले और होली की बधाई दी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्यपाल ने इस कहा कि होली उत्सव एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है और लोग सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलकर इस पर्व का मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व देश और हिमाचल प्रदेश की एकता और अखण्डता का जीवंत प्रतीक है। देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल में होली की अपनी एक समृद्ध परम्परा है।
राज्यपाल ने नशे की बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ’ पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गांवों के लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और होली की भावना के माध्यम से यह अभियान और मजबूत होगा। उन्होंने सभी से गरिमा और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया। पूजा कला मंच के कलाकारों ने होली उत्सव पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली मिलन उत्सव में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Holi Milan at Raj Bhawan: Holi festival is a symbol of unity, harmony and brotherhood- Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, holi festival, governor shiv pratap shukla, lady governor janaki shukla, holi milan program, raj bhawan, greetings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved