शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगभग एक सप्ताह तक हुई बर्फबारी और बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप निकली है।। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारी ने कहा कि 25 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘पूरे राज्य में तेज धूप निकली है, लेकिन कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा।’’
शिमला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया।
शिमला के आसपास के जगहों जैसे कुफरी, फागू और नारकंडा में बर्फबारी देखी जा सकती है।
लाहौल एवं स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा।
किन्नौर जिले के कल्पा का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री नीचे, डलहौजी का 2.7 डिग्री और धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, किन्नौर में पूह और करचम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर पत्थर गिरने और हिमपात के कारण आवाजाही बाधित रही।
अधिकारियों ने कहा कि सीमा सडक़ संगठन की एक शाखा जीआरईएफ को सडक़ें साफ करने के लिए तैनात किया गया है।
(आईएएनएस)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया - मोदी
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope