शिमला। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के बढ़ते रुझान के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों राज्यों की जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि वंशवाद पर विकासवाद की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगुवाई में लोकतंत्र करवट ले रहा है। लोगों ने उनकी विकास यात्रा पर भरोसा जताया है। भाजपा की यह विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि आज आज बीजेपी के लिए आनंद का दिन है। अब भाजपा दोनों राज्यों के विकास में जी-जान लगा देगी। हिमाचल और गुजरात की जनता ने भरोसा कर कमल लहरा दिया है। हिमाचल में लगातार चुनावों में भाजपा ने अपनी स्थिति बेहतर की है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस के बड़े नेता मुद्दों से भटकाने के कारण हारे हैं। हिमाचल में 10 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। बीजेपी की 14 राज्यों में और एनडीए की 19 राज्यों में सरकार बनी है। अब उन्हें उम्मीद है कि त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक में भी जीत दर्ज करेंगे। गुजरात ने जातिवाद के प्रयास को विफल कर दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है।
इससे पूर्व बीजेपी दफ्तर में अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। उधर हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र ने ट्वीट कर हार की जिम्मेदारी ली है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope