शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों में से 42 पर बढ़त बनाकर सत्ता में आती दिख रही है। राज्य के विभिन्न मतगणना केंद्रों से आ रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस 23 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही थी, जबकि छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गणेश दत्त ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा ने आधा रास्ता पार कर लिया है, जिससे स्पष्ट है कि भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (अर्की) और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण) सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
आज होगा फैसला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (कांग्रेस) और प्रेम कुमार धूमल (भारतीय जनता पार्टी) सहित 337 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा। राज्य में हुए चुनाव में कुल 37,83,580 लोगों ने मतदान किया था। इस दौरान मतदान प्रतिशत 75.28 रहा। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अधिकतर एग्जिट पोल से भाजपा के सत्ता में लौटने के संकेत मिले थे।
-आईएएनएस
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope