• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल CM  ने 11 मंत्रियों को बांटे विभाग, यहां देखें पूरी लिस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को 11 कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया। गृह, वित्त, पर्यटन और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग ठाकुर ने अपने पास रखे हैं। सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि मोहिंदर सिंह को सिंचाई, जनस्वास्थ्य, बागवानी, सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं किशन कपूर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। शिमला से विधायक और पहली बार मंत्री बने सुरेश भारद्वाज को शिक्षा (उच्चतर एवं प्राथमिक), संसदीय मामले और कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस उम्मीदवार को पराजित करने वाले और विधानसभा चुनाव से पूर्व नवंबर में कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले अनिल शर्मा को बहुमुखी परियोजनाएं, ऊर्जा और गैर पारंपरिक ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जयराम ठाकुर कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री सुरवीन चावला को शहरी विकास, नगर योजना एवं अवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल मरकंदा को कृषि, जनजातीय विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है, वहीं विपिन परमार को स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh CM allots portfolios to ministers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh chief minister, jai ram thakur, mahender singh, kishan kapoor, suresh bhardwaj, anil sharma, sarveen chaudhary, ram lal markanda, vipin parmar, virender kanwar, vikram singh, govind singh thakur, dr rajiv saizal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved