शिमला | हिमाचल प्रदेश राज्य वस्तु एवं
सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को राज्य विधानसभा में अगले सप्ताह पारित किया जा
सकता है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
जीएसटी विधेयक पर चर्चा के लिए 26 मई को विधानसभा की दो दिवसीय विशेष सत्र
बुलाई गई है। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 27 मई को विधानसभा में विधेयक पेश करेंगे। वीरभद्र सिंह के पास वित्त मंत्रालय भी है।
ऐसी संभावना है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधेयक का विरोध कर सकती है।
दो
दिवसीय सत्र का पहला दिन कैबिनेट मंत्री करण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त
करने के साथ ही संभव है स्थगित कर दिया जाए। करण सिंह का 12 को निधन हुआ।
केंद्र सरकार एक जुलाई से देशभर में पुरानी कर व्यवस्था की जगह जीएसटी लागू करने की ओर अग्रसर है।
आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope