• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश : सिरमौर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Himachal Pradesh: Bus falls into gorge in Sirmaur, several dead, CM expresses grief - Shimla News in Hindi

शिमला । हिमाचल प्रदेश में सिरमौर में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। इस हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास हुआ है। बस कुपवी से शिमला जा रही थी। इस दौरान बस हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को तुरंत और तेज राहत बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
घटना को लेकर सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बस दुर्घटना की खबर सुनकर मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है। हादसे में जिन लोगों ने प्राण गंवाए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेरे देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार में एक निजी बस के गहरी खाई में पलटने से 9 लोगों के दुखद निधन व कई यात्रियों के घायल होने की सूचना अत्यंत कष्टदायी है।
उन्होंने आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के साथ हैं। मैं इस हादसे के घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस शिमला से कुपवी जा रही थी। इस दौरान हरिपुरधार में बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।
वहीं, इस घटना को लेकर प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने तुरंत इस मामले में बचाव अभियान शुरू करवाया है। वहीं, कई घायलों की स्थिति गंभीर है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh: Bus falls into gorge in Sirmaur, several dead, CM expresses grief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sirmaur, himachal pradesh, bus, bus falls into gorge in sirmaur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved