• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आरंभ

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक (सोमवार) आज ए.वी.एन. रिजार्ट में भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ तदोपरांत वंदेमातरम तथा बैठक में आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, सुरेश कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री डॉ. राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि 27 साल बाद पांवटा की पावन धरती पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उन्होनें कहा कि जिस परिसर पर बैठक है उसका नाम भी गुरू गोविन्द सिंह के नाम पर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के पिछले दो लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर बढ़त हासिल कर नया इतिहास रचा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh Bharatiya Janata Party two-day state working committee meeting begins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp president dr rajiv bindal, himachal pradesh, bharatiya janata party, two day state working committee, shimla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved