शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2017 नवंबर में हो सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग दिवाली के आसपास हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की घोषणा सकता है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल के चुनाव नवंबर में होंगे। चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में एक फेज में चुनाव कराना चाहता है। जबकि पिछला चुनाव दो फेज में हुआ था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान होना है। 2012 के चुनाव में कांग्रेस को 36, बीजेपी को 26 और 6 सीट निर्दलीयों को मिली थी। यहां बहुमत का आंकड़ा 35 है। प्रदेश में दोनों प्रमुख दलों के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। मौजूदा कांग्रेस सरकार अपना वर्चस्व बनाए रखती है या बीजेपी अपना मिशन पूरा कर पाएगी, यह इस चुनाव में बेहद दिलचस्प होगा।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
Daily Horoscope