शिमला। हिमाचल प्रदेश के साथ लगी तिब्बत सीमा के पास खराब मौसम के बावजूद गुरुवार को बचावकर्मियों ने खोज अभियान फिर से शुरू कर दिया है जहां हिमस्खलन के कारण एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हो गए थे। खोज अभियान का आज दूसरा दिन है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारियों ने सैनिकों के 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका जताई है। एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आज सुबह रुक-रुककर हुई बर्फबारी के बावजूद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है।
हिमस्खलन बुधवार को उस समय हुआ जब तिब्बत सीमा से सटे नामिया डोगरी के पास का ग्लेशियर खिसक गया जिसमें नियमित गश्त पर निकले जम्मू और कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए। इस आपदा में भारत-तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी) के पांच जवान भी घायल हो गए।
कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू, वरिष्ठ नागरिकों को लगे टीके
प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नामित, कांग्रेस को जिताएंगे 2022 की बाज़ी
गोयल बोले, 'सरकारी खरीद में कचरा न आए, अच्छी क्वालिटी की माल बिकेगा'
Daily Horoscope