शिमला। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी वित्तीय अव्यवस्था, बढ़ते कर्ज, राजकोषीय घाटे और गलत प्राथमिकताओं को छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर निराधार आरोप लगा रही है। टंडन ने कहा कि यह स्थिति “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा” जैसी है, जहां अपनी प्रशासनिक और वित्तीय विफलताओं का ठीकरा दूसरों पर फोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संजय टंडन ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) का चरणबद्ध समाप्त होना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि यह कई वित्त आयोगों द्वारा पहले से तय प्रक्रिया का हिस्सा रहा है। राज्य सरकार को इसकी पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद वैकल्पिक राजस्व स्रोत बढ़ाने और खर्च पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तुलना उत्तराखंड से करते हुए कहा कि दोनों राज्य पर्वतीय, सीमित संसाधनों और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाले हैं, लेकिन उत्तराखंड ने बेहतर राजस्व संग्रह, निवेश आकर्षण और वित्तीय अनुशासन का परिचय दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में राजस्व घाटा और कर्ज अनुपात तेजी से बढ़ा है, जो नीति और प्रबंधन की कमजोरियों को दर्शाता है।
टंडन ने दावा किया कि सार्वजनिक वित्तीय आकलनों के अनुसार हिमाचल प्रदेश का कर्ज अनुपात 40 प्रतिशत से अधिक हो चुका है, जो गंभीर चेतावनी का संकेत है। इसके विपरीत केंद्र सरकार ने पूंजीगत व्यय और आधारभूत संरचना में निवेश बढ़ाते हुए भी अपने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित कर लगभग 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने ओएसडी, सलाहकारों और राजनीतिक नियुक्तियों की संख्या बढ़ाकर राजस्व व्यय पर अनावश्यक बोझ डाला है। कई विभागों में सलाहकारों को लाखों रुपये मासिक वेतन, वाहन और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। टंडन ने कहा कि पहले सरकार ने अपने घर का बजट नहीं संभाला और अब वित्तीय संकट के लिए केंद्र को दोष दे रही है।
संजय टंडन ने कहा कि केंद्र सरकार की अधिकांश योजनाएं—शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ग्रामीण विकास, जल और कृषि—90:10 फंडिंग मॉडल पर चलती हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाया गया, जबकि वर्तमान सरकार परियोजना तैयारी और पहल में पिछड़ गई है।
उन्होंने अधिकारियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाकर भय और भ्रम का वातावरण बनाने को गलत बताया और कहा कि यदि सरकार के पास ठोस तथ्य हैं तो मुख्यमंत्री स्वयं सामने आकर जवाब दें। केंद्र सरकार ने कभी भी हिमाचल प्रदेश की मदद से पीछे हटने का काम नहीं किया है।
केंद्रीय बजट 2026 पर बोलते हुए संजय टंडन ने कहा कि यह बजट क्रांतिकारी, दूरदर्शी और परिवर्तनकारी है, जो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है और देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
उन्होंने बताया कि सकल एनपीए लगभग 11 प्रतिशत से घटकर 2 प्रतिशत से नीचे आ गया है, नेट एनपीए 1 प्रतिशत से कम है, 60 करोड़ से अधिक बैंक खाते सक्रिय हैं और वैश्विक रियल-टाइम डिजिटल भुगतान का करीब 49 प्रतिशत भारत में हो रहा है। बजट में पूंजीगत व्यय के लिए लगभग 12 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
टंडन ने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, एमएसएमई, उद्यमियों और निवेशकों के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। आयकर प्रणाली को सरल बनाया गया है, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स पर रिकॉर्ड निवेश का प्रावधान किया गया है।
अंत में उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ विकास का मॉडल प्रस्तुत कर रही है, वहीं हिमाचल की कांग्रेस सरकार कुप्रबंधन और दोषारोपण की राजनीति कर रही है। जनता सब देख रही है और समय आने पर उचित जवाब देगी।
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, तिथि संयोग से इस बार 8 दिन का पर्व, अष्टमी-नवमी एक ही दिन
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’: पहला दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद, लिखा जाएगा नया इतिहास
जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे
देश की अग्रणी कंपनी का दावा, पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत
राशिफल 14 मार्च 2026: कुछ राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
बर्फ के नीचे जमी रहने वाली अंटार्कटिका की अनोखी अन्टर-सी झील
जयपुर के DD सिनेमाज में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के लिए खास तैयारी, साउंड सिस्टम अपग्रेड
31 मार्च को खत्म हो रही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सब्सिडी, अभी खरीदारी करने पर मिल सकता है बड़ा फायदा
Why is Liquid Fund Better than Savings Account?
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया शानदार, पूरी टीम को दी बधाई
महक चहल ने शतरंज की बाजी की तरह जिंदगी में भी जीतने की दी सीख
मलाइका अरोड़ा ने लॉन्च किया नया लाइफस्टाइल ब्रांड 'मेजॉय'
ऑस्कर अवार्ड की इस दिन होगी घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा
मुश्किल घड़ी के 'असली हीरो': सायरा बानो की नज़र में ऐसे हैं आमिर खान
चैत्र नवरात्र - यहां दिव्य शक्ति करती है मां शारदा का शृंगार, लगता है भव्य मेला
रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'धुरंधर द रिवेंज', सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, मंदिर से लौट रहे सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

ट्रंप का होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका के साथ मिलकर अन्य प्रभावित देश भेजेंगे युद्धपोत

अफगान नीति पाकिस्तान पर ही पड़ी भारी, ‘रणनीतिक गहराई’ की नीति उलटी पड़ी: रिपोर्ट
राशिफल 15 मार्च 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें ग्रहों का प्रभाव
मलाइका अरोड़ा ने लॉन्च किया नया लाइफस्टाइल ब्रांड 'मेजॉय'
ऑस्कर अवार्ड की इस दिन होगी घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
महक चहल ने शतरंज की बाजी की तरह जिंदगी में भी जीतने की दी सीख
जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
फराह खान ने 18 साल बाद 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग की बताई खास सच्चाई
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी
तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 15/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope