शिमला| जयराम ठाकुर ने
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से एक दिन पहले मंगलवार को
अपने कार्यालय में पहली नियुक्ति की।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "राज्य परिवहण प्राधिकरण के सचिव
विनय सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान निजी सचिव बनाया गया है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पांच
बार के विधायक और अपने विनम्र व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले ठाकुर यहां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस अवसर पर मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की संख्या अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस शपथ समारोह का हिस्सा बनेंगे। इनमें से दस ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है।
आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope