• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल की पहली ट्रेन 1250 रामभक्तों के साथ अम्ब आंदोरा स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना

Himachal first train leaves for Ayodhya from Amb Andora station with 1250 Ram devotees - Shimla News in Hindi

शिमला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज सौभाग्यशाली दिन है जब अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की पहली गाड़ी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। आज ऊना जिला के अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से यह गाड़ी रवाना करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुई। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में जब हरी झण्डी दिखाई तो ऐसा लगा कि बरसों-बरसों की, सदियों की तपस्या सफल हुई। डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक सप्ताह एक, दो, तीन गाडि़यां हिमाचल प्रदेश से रामभक्तो को लेकर निकले। जहां 7 फरवरी को ऊना से एक और ट्रेन जाने वाली है वहीं 9 फरवरी को पठानकोट रेलवे स्टेशन से और 12 फरवरी को एक और ट्रेन हिमाचल प्रदेश से जाएगी। आज रवाना हुई ट्रेन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रामभक्त निकले हैं, दूसरी ट्रेन के अंदर संभवतः कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के रामभक्त और तीसरी ट्रेन में मण्डी संसदीय क्षेत्र के रामभक्त अयोध्या जी जाएंगे। इस प्रकार लगातार प्रयास से जो लोग बरसों से रामलला के दर्शन का इंतजार कर रहे थे, वह अब लालायित है जल्दी से रामलला के दर्शन करने के लिए और लोग स्वतः प्रेरणा से जुड़ रहे हैं।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि ऊना जिला के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अच्छा लंगर अयोध्या जी में लगाया है। यह बहुत अच्छा स्थान है और लगभग 1000 के करीब वहां बिस्तर लगे हैं। इस प्रकार हमारी एक टोली हिमाचल प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इनके साथ पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर व एक पूरी टीम लगातार पंजीकरण करते हुए लोगों को भेजने और वहां पर रिसीव करके श्री रामलला के दर्शन करवाकर वापिस भेजने के काम में जुटी हुई है।
डाॅ बिन्दल ने सब रामभक्तों को एक बार फिर शुभकामनाएं देते हुए कहाकि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की अपार तपस्या के कारण सदियों-सदियों के बाद यह कार्य सफल हुआ है। लालकृष्ण अडवाणी, अशोक सिंघल, विश्व हिन्दू परिषद के हजारों कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुसांगिक संगठन सबकी जो तपस्या रही उसको फलीभूत करने का काम नरेन्द्र भाई ने किया।
आज जहां हम उनको नमन करते हैं वहीं आज पूरा देश उनके साथ खड़ा हुआ दिखाई देता है। आज बड़ा हर्ष होता है कि हम अपनी आयु के अंदर अपने सामने श्री रामलला जी के दर्शन करके अविभूत होने जा रहे है इस नाते हम एक बार फिर देशवासियों को, प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal first train leaves for Ayodhya from Amb Andora station with 1250 Ram devotees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, bharatiya janata party, state president, dr rajiv bindal, fortunate day, consecration, shri ram lalla, ayodhya, first train, ram devotees, himachal pradesh, ayodhya dham, flagging off, amb-andaura railway station, una district, union minister, anurag thakur, green flag, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved