शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को कोरोनवायरस के फैलाव को रोकने के लिए 31 दिसंबर तक सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में सिर्फ पांच दिन काम करने की सुविधा दिए जाने घोषणा की। सप्ताह के छठे दिन, कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में रोजाना रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। पहले इसे रात 8 से शाम 6 बजे तक लागू किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोरोनावायरस की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से, खासतौर से जो विवाह जैसे सामाजिक समारोहों में शामिल हुए, उनके चलते हिमाचल में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब सभी सामाजिक समारोहों में लोगों के शामिल होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है। सभी राजनीतिक कार्य वर्चुअली आयोजित किए जाएंगे।
(आईएएनएस)
सरकार का आरोप राइट टू हेल्थ बिल के बारे में डॉक्टर फैला रहे हैं भ्रम, रेजिडेंट्स के साथ वार्ता, मांगे मानीं, काम पर लाैटेंगे
रामनवमी पर भक्तों की भीड़ : अयोध्या में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा राम जन्मोत्सव, पटना में तैयार हुए 20000 किलो लड्डू
उम्रकैद की सजा के बाद गैंगस्टर अतीक अहमद सुरक्षित पहुंचा साबरमती जेल
Daily Horoscope