• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने की हिमाचल के सीएम ने की अपील

Himachal CM appeals to attend Rahul Gandhis Save Vote, Save Country rally - Shimla News in Hindi

शिमला । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो के माध्यम से संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राष्ट्र हित और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़े वोट चोरी के मुद्दे पर हम सभी को गंभीरता से विचार करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। हमारा वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी आवाज, हमारी ताकत और हमारे भविष्य का आधार है। इसी अधिकार के माध्यम से हम अपनी सरकार चुनते हैं और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। इसलिए मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा, "ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी के आह्वान पर वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च एवं महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चल रही राहुल गांधी की इस मुहिम में अपनी आवाज बुलंद करें।"
बीते दिन 29 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही, उन्होंने 'हर भारतीय' से अपील की थी कि वे 1 नवंबर को 'इंडिया' गठबंधन की रैली में शामिल हों। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है, जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताओं को लेकर आयोजित की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वेणुगोपाल ने विपक्षी गठबंधन की रैली को 'चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ' का नाम दिया और दावा किया कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal CM appeals to attend Rahul Gandhis Save Vote, Save Country rally
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, himachal cm, himachal pradesh chief minister sukhvinder singh sukhu, chief minister sukhvinder singh sukhu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved