शिमला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है , क्योंकि पिछली बार सुक्खू कोविड के कारण उनसे नहीं मिल पाए थे। सुक्खू ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भारत के राष्ट्रपति के साथ यह उनकी पहली मुलाकात है।
सीएमओ ने आगे बताया कि उन्होंने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में एक महीने पुरानी कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में पार्टी शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना या राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत कवर किए गए सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) प्रदान करने का निर्णय लेते हुए एक महत्वपूर्ण चुनावी वादा पूरा किया है।
आधिकारिक बयान के अनुसार इससे लगभग 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को लाभ होगा।(आईएएनएस)
पुलिस हिरासत में मौत के मामले बढ़े, पिछले 5 सालों में हुई 669 लोगों की मौत
तुर्की-सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 12,000 के पार, 40,000 से ज्यादा घायल
सुप्रीम कोर्ट ने टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों के मुख्य क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगाई
Daily Horoscope