• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल: पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का 4 दिन बाद हरियाणा से शव बरामद

Himachal: Body of man who drowned in Yamuna River in Paonta Sahib recovered from Haryana after four days - Shimla News in Hindi

पांवटा साहिब । हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति का शव 4 दिन के कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा से बरामद कर लिया गया है। स्थानीय प्रशासन और हरियाणा प्रशासन की संयुक्त टीमों ने पिछले चार दिनों से यमुना नदी में एक व्यापक खोज अभियान चला रखा था, जिसमें आखिरकार यह सफलता हासिल हुई है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि 27 सितंबर को शाम करीब 6.30 बजे प्रशासन को एक सूचना मिली थी कि 54 वर्षीय व्यक्ति निखिल किसी कारणवश यमुना नदी में गिर गए। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश के लिए प्रशासन पहले दिन से ही मुस्तैद था। 28 सितंबर को शव बरामद नहीं होने पर बहाव तेज होने के कारण शव आगे निकल जाने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला प्रशासन और हरियाणा के यमुनानगर जिला प्रशासन से संपर्क साधा साधा गया।
उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से दोनों राज्यों की प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमें नदी के विभिन्न घाटों और बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। सहारनपुर जिला प्रशासन ने भी काफी मदद की। ऑपरेशन के लिए ऋषिकेश से खास नावें मंगाई गई थीं।
अधिकारी ने बताया कि खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने पेशेवर गोताखोरों और रेस्क्यू एक्सपर्ट्स की मदद ली। इस पूरे ऑपरेशन में पैंथर वाइल्ड एडवेंचर राफ्टिंग टीम ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राफ्टिंग टीम के विशेषज्ञों ने अपने आधुनिक उपकरणों और रबर बोट्स के जरिए यमुना नदी के उन गहरे और पथरीले हिस्सों में भी तलाशी ली, जहां सामान्य रूप से पहुंचना बेहद खतरनाक और मुश्किल था।
उन्होंने बताया कि चार दिनों तक चले इस कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार व्यक्ति का शव हरियाणा क्षेत्र के हथिनी कुंड से बरामद किया गया है। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal: Body of man who drowned in Yamuna River in Paonta Sahib recovered from Haryana after four days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paonta sahib, himachal, yamuna river, yamuna river in paonta sahib, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved