• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल भाजपा का शिमला में हल्ला बोल , विधानसभा घेराव की तैयारी

Himachal BJP creates ruckus in Shimla, preparations to surround assembly - Shimla News in Hindi

शिमला। चौड़ा मैदान में सोमवार को हिमाचल भाजपा ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रर्दशन किया। विधानसभा सत्र का आज अंतिम दिन है और दोपहर बाद कार्रवाई शुरू होगी। इसी के चलते भाजपा की योजना विधानसभा घेराव की है। धरना-प्रदर्शन के लिए प्रदेश भर से आए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सोमवार सुबह 11 बजे ही चौड़ा मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। भाजपा नेता विधानसभा के नजदीक चौड़ा मैदान में धरना प्रर्दशन कर रहे हैं। भाजपा आपदा राहत का ठीक से आवंटन नहीं कर पाने, जनता को दी गारंटियों को लागू नहीं करने, महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को चौड़ा मैदान में तैनात किया गया है। इस अवसर पर अपने संबोधन में हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर भर्त्सना की और प्रदेश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे अनर्गल फैसलों पर बाज़ आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को "नारी शक्ति वंदन" सम्मान देकर सँवारा है वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किए गए वादे को नकारा है। उन्होंने कहा कि जनता से ठगी कर सरकार बनाना प्रदेश के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण था।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस ने हर बार जनता को लुभावने प्रलोभन देकर गुमराह किया है जिसके लिए प्रदेश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली योजनाओं और आर्थिक मदद की भी मौजूदा कांग्रेस सरकार कभी सराहना तक नहीं करती बल्कि अपनी डफली अपना ही राग अलापती है और सीधी साधी जनता को गुमराह करने का अपराध करती रही है। छः बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने 2012 में सत्ता हथियाने के लिए युवाओं को 1000 से से लेकर 1800 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया था और आज भी मौजूद कांग्रेस सरकार ने झूठी गारण्टियां देकर सता को हथियाया है।
उन्होंने कहा कि विकास नहीं छलावा है, कांग्रेस पार्टी बहकावा है। भाजपा ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल में उद्भित काम किया और 1000 से ज्यादा सस्थान खोले जो इस सरकार ने बंद कर दिए। जनता मांगे हिसाव क्यों किया है विश्वासघात।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा संस्थानों का क्या कसूर कांग्रेस पार्टी का दस्तूर, प्रदेश में आउटसोर्स, अनुबन्ध व कई विभागों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मॉनसून सत्र के आरम्भ होते ही घेराव, हल्ला बोल, आंदोलन, धरने प्रदर्शन का दौर विभिन राजनीतिक दल, कर्मचारी, विद्यार्थी व संगठन द्वारा लगातार जारी है जो सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है। युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे प्रलोभन देकर ठगा गया है। सत्ता में आते ही सरकार के मंसूबे हज़ारों संस्थानों पर ताले जड़ कर डी-नोटिफाई करना द्वेष की राजनीति को जन्म देती है।
भाजपा की प्रदेश रश्मिघर सूद ने कहा कि गारंटियों के मायाजाल में हिमाचल की जनता को गुमराह कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार से उपाध्यक्ष व महिला नेत्री रशिम धर सूद ने कहा कि बहुत हो चुका अब इंतजार। अब बहाल करो हमारा अधिकार। उन्होंने सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों ने प्रदेश की जनता को मंहगाई के बोझ तले दबाया है जिसके लिए जनता में भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता छीनने के लिए महिलाओं से जो वायदे किये थे उस पर भी खरा नहीं उतर पाई है। दस गारण्टी में महिलाओं को पन्द्रह सौ रुपए प्रतिमाह देने का वादा आज नौ महीने बाद भी सरकार की झूठी चुनावी पोटली में बंद की बन्द पड़ी है।
प्रदेश की महिलाओं के साथ किये गए धोखे का एकमुश्त हिसाब लिया जाएगा जिससे सुख की सरकार दुःख में परिवर्त्तित हो जाएगी। आज प्रदेश की नारी शक्ति सजग और अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरोध की आवाज़ इतनी बुलंद हैं कि शिमला के विधानसभा से उठ कर यह कांग्रेस के बहरे आलाकमान सोनिया, प्रियंका तक पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal BJP creates ruckus in Shimla, preparations to surround assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, himachal, bjp, protest, state government, chaura maidan, assembly session, siege, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved