• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल हिमस्खलन : अंतिम 2 शव भी बरामद

Himachal avalanche: last 2 dead body also recovered - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद वहां फंसे दो लापता जवानों के शवों की गुरुवार को बरामदगी के साथ खोज व बचाव अभियान समाप्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि 22 दिनों की खोज के बाद विदेश चंद और अर्जुन कुमार के शवों को बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि जवानों के पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गृहस्थान पहुंचेंगे। चंद हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते थे जबकि कुमार जम्मू एवं कश्मीर के रहने वाले थे। राज्य की राजधानी से करीब 350 किलोमीटर दूर तिब्बत सीमा के समीप 20 फरवरी को हिमस्खलन के बाद जम्मू एवं कश्मीर के छह जवान उसमें दब गए थे।

जिस वक्त हिमस्खलन हुआ, उस वक्त सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो अलग-अलग दल नामगिया डोगरी में गश्त कर रहे थे। इस आपदा में आईटीबीपी के पांच जवान घायल हो गए थे।

--आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal avalanche: last 2 dead body also recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh, kinnaur, avalanche, two missing soldiers, recovery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved