• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में शुक्रवार तक भारी बर्फबारी

Heavy snowfall in Himachal till Friday - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मनाली स्थित हिमपात और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान (एसएएसई) द्वारा ऊंची पहाड़ियों में हिमस्खलन की चेतावनी के बाद यात्रा सलाह जारी की है।

एसएएसई ने गुरुवार तक चंबा, लाहौल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिलों में हिमस्खलन के खतरे की आशंका जताई है। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिला प्रशासनों को सलाह दी गई है कि वे खोज और बचाव दल को तैयार रखें और लोगों को यात्रा से बचने की जानकारी दें।

शिमला में बदली छाने के कारण रात के तापमान में वृद्धि देखी गई। तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लोकप्रिय गंतव्य मनाली में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में रात का तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि डलहौजी और धर्मशाला दोनों में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि इस इलाके में गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो रहा है जिसके कारण गुरुवार तक कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति, शिमला, कांगड़ा और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy snowfall in Himachal till Friday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh, friday, snowfall, cold wave, meteorological department, हिमाचल प्रदेश, शुक्रवार, बर्फबारी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved