• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy rain in some Himachal districts; alert issued for Kangra, Sirmaur, and Mandi - Shimla News in Hindi

शिमला । हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कई जिलों भारी बरिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "पिछले 24 घंटों में पूरे हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई है। बिलासपुर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और कांगड़ा के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में हल्की बारिश हुई जबकि अन्य इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में लगभग 180 मिमी हुई, इसके बाद कसौली में लगभग 100 मिमी और कांगड़ा के एक स्टेशन पर 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।" संदीप शर्मा ने कहा, "पिछले 24 घंटों में मानसून काफी सक्रिय रहा है। 2 से 5 सितंबर तक मैदानी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में हल्के से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कांगड़ा और सिरमौर में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में 4-5 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। 6 सितंबर को जिलों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। 7 और 8 सितंबर को कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी।"
वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा, "प्रदेश में अभी तक सामान्य से 8 फीसदी कम बारिश हुई है। लौह-स्पीति जिले में सामान्य से 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हमीरपुर में 30 और मंडी जिले में 18 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, शिमला में सामान्य से 16 और कुल्लू में 14 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।
संदीप शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा, इसलिए नदी और जलाशय में अचानक पानी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोग नदी और नाले के आसपास न जाएं। इसके अलावा यात्रा से पहले राज्य सरकार की एडवाजरी जरूर देख लें।
--आईएएनएस
ओपी/पीएम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rain in some Himachal districts; alert issued for Kangra, Sirmaur, and Mandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy rain in himachal, heavy rain, kangra, sirmaur, mandi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved