• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा

Heavy rain alert in Himachal till July 22, threat of landslides and floods in many districts - Shimla News in Hindi

खास खबर। शिमला भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने हिमाचल प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 18 से 22 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में 18 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुल्लू जिले में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। 19 जुलाई को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। इस दिन कांगड़ा, शिमला और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश तथा ऊना, बिलासपुर और सोलन में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। 20-21 जुलाई को स्थिति और गंभीर हो सकती है।
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुल्लू, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना सहित कई अन्य जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। 22 जुलाई को भी कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मडस्लाइड, अचानक बाढ़, जलभराव और जमीन धंसने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। नदियों, नालों और अन्य जल स्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ने की आशंका है। कमजोर भवनों और संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि बागवानी और खड़ी फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं तथा ट्रैफिक जाम की संभावना भी बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। नदी, नालों और अन्य जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और ट्रेकिंग और अन्य बाहरी गतिविधियों को फिलहाल टाल दें। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का अनुसरण करने की सलाह दी गई है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy rain alert in Himachal till July 22, threat of landslides and floods in many districts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meteorological centre shimla, india meteorological department imd, heavy to very heavy rainfall, alert, himachal pradesh, july 18 to 22, districts, administration guidelines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved