• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोविन्द सिंह ठाकुर विश्व पर्यटन दिवस समारोह में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Govind Singh Thakur will represent the state in the World Tourism Day celebrations - Shimla News in Hindi

शिमला। प्रदेश के वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित होने वाले विश्व पर्यटन दिवस में शिरकत कर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस बार भारत को इस कार्यक्रम की मेजबानी के लिए चुना गया है तथा मुख्य आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में 27 सितम्बर, 2019 को देश के महामहिम उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू की अध्यक्षता में होगा। इस कार्यक्रम में देश के पर्यटन मन्त्री के अतिरिक्त राज्यों के पर्यटन मन्त्री शमिल होंगे तथा साथ ही देश-विदेश के उद्यमी एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे।

शिमला से दिल्ली रवाना होने से पूर्व गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार इस आयोजन का सार “टूरिज्म एंड जाॅब: अ बेटर फ्यूचर फाॅर आल” रखा गया है। हिमाचल में पर्यटन और इससे सम्बंधित रोजगार की अपार संभावनाएं हैं तथा प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है।

वन मन्त्री ने कहा कि यह एक वैश्विक मंच है जहाँ हम प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता और यहाँ की पर्यटन संभावनाओं के बारे में दुनिया को बता सकते हैं, उन्होंने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर जी का इस कार्यक्रम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में जाकर प्रदेश पर्यटन विभाग की लम्बित परियोजनाओं की शीघ्र प्रगति का मुद्दा माननीय केन्द्रीय मन्त्री के समक्ष रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Govind Singh Thakur will represent the state in the World Tourism Day celebrations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: forest minister govind singh thakur, new delhi, united nations, world tourism day, shirakat, shimla news, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved