शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महाशिवरात्रि की प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि महाशिवरात्रि पारंपरिक उत्सव है जो प्रदेशभर में मनाए जाने वाले त्योहारों में प्रमुख है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के लोग प्राचीन काल से इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भगवान शिव और शक्ति के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है और प्रदेश के विभिन्न जिलों में मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि त्यौहार का अपना विशेष महत्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महाशिवरात्रि मेला आपसी प्रेम व भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope