शिमला । हिमाचल प्रदेश के
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश तथा
देश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता
तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्यौहार प्रदेश व देशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री
जय राम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते
हुए आशा जताई कि दीपावली का पर्व प्रदेश और देश वासियों के जीवन में ज्ञान
का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सु²ढ़ करेगा।
उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।
उन्होंने
प्रदेश वासियों से कोरोना महामारी के ²ष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा जारी
किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा फेस मास्क और परस्पर दूरी के
नियमों को ध्यान में रखते हुए पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का
आग्रह किया है।
--आईएएनएस
PM मोदी ने वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों के साथ संवाद किया, देखें तस्वीरें
कृषि कानून LIVE : विज्ञान भवन में किसान और सरकार की 11वें दौर की वार्ता शुरू, देखें तस्वीरें
बिहार : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर जारी आदेश पर तेजस्वी ने कहा, 'करो गिरफ्तार'
Daily Horoscope