शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज शिमला जिला के नेरवा के समीप एक निजी बस दुर्घटना में मारे गए 46 यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों से गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में प्रभावित परिवारों तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
हि.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, हि.प्र. विधान सभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, राजेश धर्माणी, विनय कुमार, जगजीवन पाल, नंदलाल, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल तथा मनसा राम ने भी दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे: PM मोदी
राहुल गांधी देश के सबसे निराश और हताश नेता : शिवराज
सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम, शिवपाल
Daily Horoscope