शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मनोहर पर्रिकर एक ईमानदार राजनीतिज्ञ थे और उनके देश के प्रति दिये गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सेवा करते हुए कम आयु में उनका देहांत हो गया। जयराम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनोहर पर्रिकर महान व्यक्तित्व थे। वह चार बार मुख्यमंत्री बने तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी उनके प्रति आदर का भाव रखते थे। वह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और समर्पण का जीवंत उदाहरण थे। देश के रक्षा मंत्री के नाते तथा गोवा की प्रगति के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope