• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार ने 8 जिलों के डी.सी. तबदील किए

Government has issued D.C. of 8 districts. Changed - Shimla News in Hindi

शिमला। सरकार ने 8 जिलों के डी.सी. तबदील किए हैं। डी.सी. शिमला के पद से हटाए गए अमित कश्यप को फिर से पुराने पद (डी.सी. शिमला) पर तैनाती दी गई है। जारी की गई तबादलों की इस सूची में 11 आई.ए.एस. और 2 एच.ए.एस. अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने जिन जिलों के डी.सी. बदले हैं, उसमें शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर और चम्बा शामिल है। तबदील किए गए आई.ए.एस. अधिकारियों में निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन अमित कश्यप को डी.सी. शिमला और डी.सी. कुल्लू यूनस को निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन शिमला लगाया गया है। उनके पास निदेशक टी.सी.पी. का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा।

डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार को डी.सी. ऊना, डी.सी. बिलासपुर विवेक भाटिया को डी.सी. चम्बा और डी.सी. लाहौल-स्पीति अनिल कुमार चौधरी को सचिव हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पद पर तैनाती दी गई है। वह इस पद के अतिरिक्त दायित्व से एच.ए.एस. अधिकारी एकता काप्टा को भारमुक्त करेंगे।

डी.सी. ऊना राकेश कुमार प्रजापति को डी.सी. कांगड़ा, डी.सी. हमीरपुर डा. ऋचा वर्मा को डी.सी. कुल्लू, डी.सी. चम्बा हरिकेश मीना को डी.सी. हमीरपुर, डी.सी. शिमला राजेश्वर गोयल को डी.सी. बिलासपुर और ए.डी.सी. कम प्रोजैक्ट डायरेक्टर डी.आर.डी.ए. शिमला देबाश्वेता बनिक को एम.डी. एच.पी.एम.सी. शिमला लगाया है। उनके पास प्रोजैक्ट डायरेक्टर एच.पी. हॉर्टिकल्चर डिवैल्पमैंट सोसायटी शिमला का अतिरिक्त दायित्व भी रहेगा। वह इस पद से आई.ए.एस. अधिकारी मदन लाल चौहान और आई.ए.एस. अधिकारी निदेशक मल्होत्रा को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगी।

डॉ. निपुण जिंदल को एम.डी. एन.एच.एम. का अतिरिक्त दायित्व विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. निपुण जिंदल को एम.डी. एन.एच.एम. का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है, जो एच.ए.एस. अधिकारी मनमोहन शर्मा को अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेगें। तबदील किए गए एच.ए.एस. अधिकारियों में एडीशनल रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी कांगड़ा कमल कांत सरोच को डी.सी. लाहौल-स्पीति लगाया गया है। जिला पर्यटन अधिकारी मधु चौधरी को एडीशनल रजिस्ट्रार को-ऑप्रेटिव सोसायटी कांगड़ा का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government has issued D.C. of 8 districts. Changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, 8 districts, dc tadil, amit kashyap, 11 ias, 2 has officer, shimla news, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved