• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को किया याद, कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Former Chief Minister Virbhadra Singh remembered in Congress office, workers paid floral tribute - Shimla News in Hindi

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज तीसरी पुण्यतिथि है इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उन्हें याद किया गया ।कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस विधायक नंदलाल, कांग्रेस के महासचिव यशवंत छाजटा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए विकास कार्यो को याद किया गया। कांग्रेस विधायक एवम वित्त विभाग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि आज वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि है उन्हें याद कर रहे है। वीरभद्र सिंह ने 65 साल तक प्रदेश की सेवा की। पहले सांसद बने और उसके बाद मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए और प्रदेश के हर कोने का विकास किया। खास कर स्वास्थ के क्षेत्र में काफी कार्य किए है मेडिकल कालेज बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ किया है। जनता का उनके प्रति काफी स्नेह था उसी का परिणाम है कि वे 6 बार मुख्यमंत्री बने ओर लोग आज भी उन्हें याद कर रहे। उनके द्वारा किए विकास कार्य को जनता कभी भुला नही सकती है ओर हमेशा उन्हें याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Chief Minister Virbhadra Singh remembered in Congress office, workers paid floral tribute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, former chief minister, late virbhadra singh, death anniversary, mla nand lal\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved