• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्यौहार हमें आपसी सद्भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Festivals inspire us to live life in mutual goodwill: Governor Bandaru Dattatreya - Shimla News in Hindi

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज के कैंसर अस्पताल जाकर रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, संवेदनशील, राष्ट्रप्रहरी और भारत माता के सच्चे सपूत थे। वह भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया। अपनी भाषणकला, मनमोहक मुस्कान, ओजस्वी वाणी, लेखन, विचारधारा के प्रति निष्ठा व ठोस फैसले लेने की उनकी क्षमता उन्हें महान बनाती है। वे देश की उच्च परम्पराओं, समृद्ध संस्कृति व मातृभाषा के संरक्षक थे। देश को दी गई सेवाओं व बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र उन्हें हमेशा याद रखेगा। इससे पूर्व, राज्यपाल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित चर्च जाकर प्रार्थना की और प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को चाॅकलेट भी वितरित कीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा "यह त्यौहार हमें आपसी सद्भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है तथा प्रेम, भाईचारा और दीन-दुखियों की सेवा का संदेश देता है।" उन्होंने कहा "भारत में रहने वाला हर व्यक्ति, वह चाहे किसी भी धर्म का क्यों न हो, सब भारतीय हैं। यह मूल भावना सबमें आनी चाहिए।" उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
दत्तात्रेय ने कहा "आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज हम मदनमोहन मालवीय जी की जयंती भी मना रहे हैं। मालवीय ने देश के स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ भारतीय शिक्षा एवं संस्कृति के उन्नयन में विशेष योगदान दिया है।" उन्होंने कहा कि "समाज और देश को उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Festivals inspire us to live life in mutual goodwill: Governor Bandaru Dattatreya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the governor of himachal pradesh, bandaru dattatreya, bharat ratna former prime minister late atal bihari vajpayee jayanti, cancer hospital shimla of indira gandhi medical college, बंडारू दत्तात्रेय, स्व अटल बिहारी वाजपेयी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved