शिमला। हिमाचल प्रदेश में सूखे के बीच बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों ने बड़ी राहत राहत मिली है। प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हुआ है। राज्य के शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम के बदलने लेने से प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 16.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बदलने से मौसम में बदलाव आया है। चार मार्च तक राज्य भर में मौसम खराब रहेगा। मार्च के शुरू में प्रदेश के छह जिलों शिमला, लाहौल-स्पीति, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो और चार मार्च को बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope