शिमला। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, जाॅगिंग के अतिरिक्त ब्रिस्क वाॅकिंग आदि गतिविधियों के लिए रोजाना कम से कम एक घंटे का समय निकालना आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विधानसभा परिसर में ‘फिट इंडिया अभियान’ के आयोजन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस, 2019 के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी परिसर से राष्ट्र के लिए ‘फिट इंडिया अभियान’ का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देशों में शारीरिक गतिविधियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के रुप में अपनाया गया है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से स्वस्थ रहने की अपील की तथा कहा कि कुछ दशकों पहले स्वस्थता हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग था, एक सामान्य व्यक्ति दिन में कम से कम 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलता था। उन्होंने कहा कि इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई है तथा उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कई सुझाव भी दिए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope