धर्मशाला। उपनिदेशक सैनिक कल्याण स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के 35 पूर्व सैनिकों का दल (01 कमाण्डर, 33 फायल, 01 रिर्जव) शिमला में 26 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि इन पूर्व सैनिकों को परेड़ में शामिल होने के लिए सैनिक कल्याण विभाग द्वारा सारा बन्दोबस्त किया जाएगा। 22 जनवरी, 2020 को इन पूर्व सैनिकों का दल धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना होगा।
उन्होंने बताया कि 23 से 25 जनवरी, 2020 को शिमला के रिज मैदान में परेड़ की रिहर्सल में पूर्व सैनिकों के दल को शामिल किया जाएगा। 26 जनवरी को परेड़ होने के बाद पूर्व सैनिकों का यह दल महामहिम राज्यपाल के साथ भेंट करेगा। 27 जनवरी को इन पूर्व सैनिकों का दल शिमला से धर्मशाला के लिए रवाना होगा।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
जयपुर में युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
Daily Horoscope