• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ठियोग में भाजपा जिला महासू की प्रभावी चौपाल, विकसित भारत बजट और मतदाता शुद्धिकरण अभियान पर जोरदार संवाद

Effective Community Meeting Held by BJP Mahasu District in Theog; Vigorous Discussion on Developed India Budget and Voter Roll Purification Campaign - Shimla News in Hindi

-SIR अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने, ग्रामीण रोजगार मिशन और जनजागरण को तेज करने का संकल्प शिमल। भाजपा जिला महासू द्वारा ठियोग क्षेत्र में एक व्यापक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तथा केंद्रीय बजट 2026–27 के जनकल्याणकारी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, अक्षय भरमौरी, राकेश डोगरा, कौल नेगी और शशि बाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने कहा कि चौपाल के माध्यम से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को सीधे जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने का आह्वान किया।
भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि SIR (Special Intensive Revision) निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ करती है। भाजपा का मानना है कि फर्जी मतदाताओं के नाम हटाना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर भ्रामक नैरेटिव फैलाकर जनता को गुमराह कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर SIR कैंप लगाकर पात्र मतदाताओं के पंजीकरण में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।
मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह बजट सुधार, निर्णय और जनकल्याण की भावना से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि ₹12 लाख तक आय पर शून्य कर, सरल ITR प्रणाली, शिक्षा और चिकित्सा पर TCS में कमी, MSME के लिए विशेष फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश, सेमीकंडक्टर, टेक्नोलॉजी, किसान, महिला और युवा वर्ग के लिए अनेक ठोस प्रावधान इस बजट को जनहितकारी बनाते हैं। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन को नई गति देगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) को ग्रामीण भारत के लिए परिवर्तनकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण रोजगार, आजीविका और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला आधुनिक मॉडल है। उन्होंने कांग्रेस पर इस कानून को लेकर झूठा और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास और सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करना है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि बजट जनजागरण, SIR अभियान और ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Effective Community Meeting Held by BJP Mahasu District in Theog; Vigorous Discussion on Developed India Budget and Voter Roll Purification Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, theog, bjp, mahasu district, chaupal, arun faltah, balbir verma, bihari lal sharma, special intensive revision, sir campaign, voter list, central budget 2026-27, developed india, msme, infrastructure, vb-g ram g, rural employment, public outreach, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved