• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल के मंदिरों में तैनात कर्मचारियों को पेंशन के दायरे में लाने की मांग

Demand to bring the employees posted in Himachal temples under the ambit of pension - Shimla News in Hindi

शिमला। अपनी पूरी उम्र प्रदेश के सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों में खपा देने के बाद भी यहां तैनात कर्मचारी पेंशन के हकदार नहीं हैं। चूंकि आज तक इन कर्मचारियों के लिये कोई नीति ही नहीं बन पाई है। जिससे यह कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद मुफलिसी में ही गुजर बसर करने को मजबूर हैं। यही वजह है कि यह कर्मचारी पेंशन के लिए लामबंद होने लगे हैं। प्रदेश के मंदिर भले ही सरकारी नियंत्रण में हैं। व सरकार ही इनका प्रबंधन देखती हैं। लेकिन हर जिला में मंदिर कर्मचारियों के लिए अलग नियम हैं। यही नहीं भाषा विभाग से डेपूटेशन पर मंदिर में आया कर्मचारी पेंशन का हकदार है। लेकिन मंदिर का अपना कर्मचारी पेंशन का हकदार नहीं हैं। जिससे कर्मचारियों में इस भेदभावपूर्ण निति के प्रति गुस्सा हैं। दलील दी जा रही है कि मंदिरों में इन कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि खजाने में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लिहाजा सरकार को अब मंदिर कर्मचारियों के लिए पेंशन नीति बनानी चाहिए। ताकि रिटायरमेंट के बाद आसानी से गुजर बसर हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand to bring the employees posted in Himachal temples under the ambit of pension
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, government-controlled temples, employees, pension, policy, poverty, retirement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved