शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में नशे के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चिट्टा तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज राज्य के तीन जिलों में एक साथ समन्वित एवं लक्षित कार्रवाई करते हुए पीआईटी एंड एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत तीन चिट्टा तस्करों को हिरासत में लिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि बद्दी, कुल्लू और सिरमौर के एक-एक चिट्टा तस्कर के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। वर्तमान में प्रदेश में पीआईटी एंड एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत निरुद्धियों की संख्या 65 हो गई है। इसके अतिरिक्त चिट्टा तस्करों की 48 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा 19 एवं 20 दिसंबर, 2025 को दो-दिवसीय राज्यस्तरीय विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों की अवैध बिक्री, दुरुपयोग तथा डायवर्जन पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर प्रदेश भर में 80 संदिग्ध केमिस्ट/मेडिकल दुकानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आकस्मिक, सुनियोजित एवं सघन निरीक्षण किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस विशेष अभियान के दौरान ज़िला सोलन की छह, सिरमौर की पांच, बदृदी क्षेत्र की आठ, मंडी की पांच, कुल्लू की दो, हमीरपुर की तीन, बिलासपुर की आठ, कांगड़ा की 19, नूरपुर की सात, चंबा की छह एवं ऊना में स्थित 11 चिन्हित दुकानों की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान एनडीपीएस अधिनियम, ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक्स अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत वैध लाइसेंस, क्रय-विक्रय अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, चिकित्सकीय पर्चे, बिलिंग/डिजिटल लेन-देन एवं नियंत्रित/मनः प्रभावी औषधियों के वितरण की प्रक्रिया की विस्तार से जांच की गई। अभियान के दौरान आठ दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
जिला ऊना में एक दुकान के मालिक के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। दुकान से 2330 ट्रामाडोल गोलियां, 800 प्रीगैबलिन कैप्सूल तथा 24 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक्स अधिनियम के अंतर्गत बिलासपुर में दो, बद्दी, ऊना, नूरपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में एक-एक दुकान के विरुद्ध कार्रवाई की की गई, जिनसे 2117 प्रीगैबलिन कैप्सूल एवं 14 स्ट्रिप्स एबॉर्शन किट जब्त की गई हैं।
शेष दुकानों को नियमानुसार परामर्श, दिशा-निर्देश एवं सख्त चेतावनी जारी की गई, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री, दुरुपयोग अथवा दवाओं के डायवर्जन को रोका जा सके।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की अवैध आपूर्ति शृंखला को तोड़ना, युवाओं एवं आम नागरिकों को चिट्टे/नशे की गिरफ्त से बचाना तथा फार्मास्यूटिकल सेक्टर में शून्य-सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) के सिद्धांत को सख्ती से लागू करना है।
प्रदेश में 6 दिसंबर 2025 को विभिन्न जिलों में एक साथ की गई ऐतिहासिक समन्वित कार्रवाई में 16 चिट्टा तस्करों को पीआईटी एंड एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया था।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिमला, धर्मशाला और हमीरपुर में आयोजित एंटी चिट्टा वॉकथॉन में समाज के हर वर्ग ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। राज्य में चिट्टे के खिलाफ एक जन आंदोलन शुरू हो गया है। दो दिसंबर को धर्मशाला के तपोवन में आयोजित राज्य-स्तरीय एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान को राज्यव्यापी जन-आंदोलन का स्वरूप देने के दिशा-निर्देश दिए थे। यह पहली बार है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस महत्त्वपूर्ण राज्य-स्तरीय समन्वय मंच की अध्यक्षता की है।
हाल के दिनों में नशे के विरूद्ध कार्रवाई को और अधिक तेज किया गया है। प्रदेश से चिट्टे के समूल नाश के लिए पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से चिट्टा एवं नशे से संबंधित सूचना 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना में देने की अपील की है। यह सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
गणेश आचार्य ने अपने निर्देशन में बन रही अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार
मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले लेजेंडरी
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
गणेश चतुर्थी 2026: जानिए देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां सबसे भव्य होता है उत्सव
13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'
भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष और फूलों की माला से सजे बाबा महाकाल, 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंजा परिसर
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है
दक्षिण भारत में कुछ ऐसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है ये पर्व
मॉनसून का कहर : बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 49.67 लाख लोग प्रभावित, चीरबासा में भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद

यमन में बढ़ा तनाव : हूतियों का दावा—सऊदी अरब ने 24 घंटे में किए 54 एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी इजाफा : पेट्रोल 380 के पार, डीजल पहुंचा 409 प्रति लीटर, आज से लागू हुईं नई दरें
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 15/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope