शिमला। हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज होता जा रहा है। पार्टी शुक्रवार को शिमला स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की ओर से SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की जाएगी। SIR को लेकर देशभर में राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों ने भी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जबकि आयोग ने कहा है कि उसके अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद जिंटा के मुताबिक, प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पार्टी के मंत्री, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भी प्रदर्शन में पहुंचने की संभावना है।
SIR की प्रक्रिया पर कांग्रेस के सवाल ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस लंबे समय से SIR को लेकर आपत्ति जताती रही है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो सकती हैं और इससे पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
हाल के दिनों में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष के हमले और तेज हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों में निर्वाचन आयुक्तों के बीच कुछ मुद्दों पर आपत्तियों का उल्लेख किए जाने के बाद कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों पर कहा है कि अलग-अलग राय संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा होती हैं और उसके अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
PCC बैठक में बनेगी आगे के आंदोलन की रणनीति
शिमला में प्रदर्शन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC की बैठक भी आयोजित होगी। बैठक में SIR के खिलाफ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा होने की बात कही गई है। इसमें प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
'हिमाचल जोड़ो यात्रा' पर भी चर्चा
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में होने वाली बैठक में भरमौर से सिरमौर तक 'हिमाचल जोड़ो यात्रा' के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस के अनुसार, यात्रा के दौरान SIR के अलावा NEET पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया जाएगा।
पार्टी की ओर से इस यात्रा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने की योजना पर विचार किया जा रहा है। बैठक में यात्रा के कार्यक्रम और इसकी आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
PCC पदाधिकारियों के कामकाज की भी समीक्षा
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछले तीन महीने के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी का आकलन किया जाएगा। कांग्रेस के अनुसार, जो पदाधिकारी संगठनात्मक जिम्मेदारियों में सक्रिय नहीं पाए जाएंगे, उनके संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है।
रजनी पाटिल बैठक के लिए शिमला पहुंचेंगी। इससे पहले वह सोलन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कन्वेंशन में शामिल हो रही हैं।
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' में जटायु के रूप में दिखेंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने जारी किया पहला पोस्टर
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
'प्रधानमंत्री से लेकर सिपाही तक को दिलाएंगे सजा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विसेज पर रहा दबाव

खड़गे बोले- 'पहले वोट चोरी और फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी, भाजपाई तानाशाही का प्रमाण'
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope