• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस को पहले अपने घोटालों का जवाब देना चाहिए, राम मंदिर पर राजनीति बंद करे : अनुराग ठाकुर

Congress should first answer for its scams and stop playing politics over the Ram Mandir: Anurag Thakur - Shimla News in Hindi

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष, करोड़ों सनातनियों की आस्था और रामभक्तों के लंबे आंदोलन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संभव हो सका। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के अस्तित्व, रामसेतु और राम जन्मभूमि से जुड़े विषयों पर सवाल उठाए। आज जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है और देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, तब कांग्रेस के नेता इस विषय पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अतीत में दिए गए बयानों को भी प्रदेश की जनता भूली नहीं है। कांग्रेस को हिंदू समाज की आस्था का सम्मान करना चाहिए और धार्मिक विषयों पर राजनीति से बचना चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर पर राजनीति करने के बजाय अपने शासनकाल के दौरान सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में कई बड़े घोटाले राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने। उन्होंने नेशनल हेराल्ड, 2जी स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ गेम्स, कोयला आवंटन (कोलगेट), अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर और आदर्श हाउसिंग सोसाइटी जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों को लेकर कांग्रेस की जवाबदेही पर आज भी सवाल उठते हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य किया है, जबकि कांग्रेस जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर राजनीति करने का प्रयास करती रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता तथ्यों, विकास कार्यों और सुशासन के आधार पर अपना निर्णय लेती है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और सांस्कृतिक गौरव के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress should first answer for its scams and stop playing politics over the Ram Mandir: Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anurag thakur, bjp, ram mandir, ayodhya, congress, narendra modi, himachal pradesh, national herald, 2g spectrum, commonwealth games scam, coalgate, agustawestland, adarsh housing society, political statement, shimla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved