उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार की फिर
से आवश्यकता है। मोदी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान देश
को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
भारत की अलग पहचान बनी है, जिसके परिणामस्वरूप आज विश्वभर में भारत को
मजबूत देश माना जाता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का
प्रयास कर रही है। अब जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। देशवासी
भलीभांति परिचित है कि देश में लगभग छह दशक तक शासन करने के बावजूद
कांग्रेस विकास नहीं कर पाई। वहीं मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए
ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से देश के करोड़ों परिवार
लाभान्वित हो रहे हैं। अब जनता ने ठान लिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा
को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता
से आग्रह किया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा
को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाएं। इस अवसर पर वन मंत्री
गोविंद ठाकुर, भाजपा वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह, पार्टी पदाधिकारी,
कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope