शिमला। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने कहा है कि भाजपा पर कटाक्ष करने से पूर्व कांग्रेस पार्टी पहले अपने पार्टी को संभाले क्योंकि पार्टी को न तो अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास है न ही अपने वरिष्ठ नेताओं पर। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को अपनी पार्टी का कोई व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिसकी वजह से उन्होंने सुखराम के पौत्र आश्रय को अपनी बैसाखी बनाना पड़ा है। शायद कांग्रेस पार्टी में चुनाव लड़ने वालों की कमी हो गई है। जिस पार्टी के सदस्य केवल जेल और जमानत पर हों और सत्ता को पुत्र और पौत्र को गद्दी दिलवाने की तमन्ना रखते हों उनसे लोकतंत्र की क्या उम्मीद रखी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी सुखराम को बाहर का रास्ता दिखाया था, फिर जब उसका पंजा ढीला पड़ गया तो फिर भीतर बुला लिया। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार का बार-बार बाहर और भीतर का खेल पिछले ढाई दशकों से चल रहा है। अब कांग्रेस को सुखराम की इतनी चिंता हो गई है कि उसके पूरे परिवार का ही हाथ थाम रही है।
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने कहा है चीनी घोटाले से लेकर दूरसंचार घोटाले और फिर दल बदलूओं को प्रदेश की जनता अब बहुत अच्छी तरह से समझ गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और देश में केन्द्र सरकार एक साथ मिलकर विकास की ओर लगातार बढ़ रही है। इसी कारण कांग्रेस की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
सुशील मोदी ने लालू परिवार से पूछे 5 सवाल, 'कहां से आए 141 भूखंड, 30 से ज्यादा फ्लैट'
युवा कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान का आगाज किया
पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल में छह रुपये प्रति लीटर की कटौती
Daily Horoscope