• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जय नगर में काॅलेज तथा बलेरा व सौर में बनेगी आईटीआई

सोलन/शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के जय नगर में डिग्री कालेज तथा ग्राम पंचायत बलेरा व सौर में आईटीआई खोलने की घोषणाएं की। उन्होंने बलेरा हैलीपैड के समीप बलेरा में खेल मैदान के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं मटेरनी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। उन्होंने ग्राम पंचायत देवरा के मज्याट तथा शीलघाट में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाएं की। उन्होंने सरयांज के भ्यूंखड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा बलेरा, मलौन व भूमती ददाल में फोरेस्ट गैंग हट खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने गम्भर खड्ड से सनोग-बघर के लिए जलापूर्ति योजना के निर्माण तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला पल्याड़ को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं की। उन्होंने ग्राम पंचायत लाग के पंजाल में खेल मैदान तथा राजकीय उच्च पाठशाला मनलोग-कलां को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं की। वीरभद्र सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनी मटेरनी तथा पंजाल को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बलेरा में हैलीपैड के निर्माण के लिए लोगों द्वारा किए गए प्रयासों पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह हैलीपैड मेलों के आयोजन तथा खेल मैदान के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास उपरोक्त सभी योजनाओं व विकासात्मक परियोजनाओं के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध है और आज की गई घोषणाओं व शिलान्यासों के लिये धनराशि का पहले ही प्रावधान किया गया है। कांग्रेस समूचे हिमाचल की समान रूप से प्रगति व विकास की ओर अग्रसर है तथा सभी क्षेत्रों के समान विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-College at Jai Nagar and ITI will be built in Balara and Solar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister virbhadra singh, iit, hindi news, himachal news in hindi\r\n, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved