• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया

Chief Minister releases poetry collection Buransh: The Fragrance of Words - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं शिमला में युवा कवयित्री और शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया। अनुपमा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), हमीरपुर में अंग्रेजी की प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। कवयित्री के रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कविताओं में मानवीय भावनाओं, रिश्तों के टूटने का दर्द, आत्मविवेचन और प्रकृति की शांति के बीच नई शुरुआत की चाहत को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया है। इस कविता संग्रह में जीवन के भावनात्मक पहलुओं को चित्रित किया गया है और काव्यात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से स्वयं की आंतरिक यात्रा को शब्दों में पिरोया गया है। इस कविता संग्रह में 39 कविताएं हैं। 56 पृष्ठों वाली कविता संग्रह का प्रकाशन सतलुज प्रकाशन द्वारा किया गया है और इसकी कीमत 150 रुपये है। पुस्तक की बिक्री से प्राप्त धन राशि को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में दान किया जाएगा। अनुपमा शर्मा साहित्यिक प्रतिभा की धनी है और उन्हें बाइक राइडिंग, खेलकूद और ट्रैकिंग का भी शौक है। प्रकृति के साथ उनका गहरा लगाव उनकी लेखनी में स्पष्ट रूप से झलकता है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister releases poetry collection Buransh: The Fragrance of Words
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla, chief minister thakur sukhwinder singh sukhu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved