शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुई क्षति की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के अन्तर्गत 284.94 करोड़ रुपए स्वीकृत करने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय समिति की बैठक में यह स्वीकृति प्रदान की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष मानसून में हुए कुल 2099 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए 312 करोड़ रुपए (17 प्रतिशत) प्रदान किए थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को पिछले दो वर्षों में मानसून से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए केन्द्र से एनडीआरएफ के अन्तर्गत सर्वाधिक सहायता मिली है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार को पिछले वर्ष सर्दी के मौसम में हुए नुकसान के लिए केन्द्र से 64.49 करोड़ रुपए मिले थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए भारत सरकार राज्य को उदार वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। केन्द्र से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए राज्य का मामला प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने प्रधान सचिव राजस्व और आपदा प्रबन्धन दल की सराहना की।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope