शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में प्रसिद्ध लेखक और सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के.आर. भारती द्वारा लिखित पुस्तक ’हिस्ट्री आॅफ हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन हिमाचल कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास का अध्ययन करना आवश्यक है, क्योंकि यह पाठक को हमारे अतीत के साथ-साथ वर्तमान को भी बेहतर ढंग से समझने में सहायक सिद्व होता है। उन्होंने कहा कि अतीत की पुनर्रचना करना आसान कार्य नहीं है और इसके लिए लेखक के प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि के.आर. भारती ने अपने विस्तृत लेखन कार्य में इस सुन्दर प्रदेश के विभिन्न समय के इतिहास को सम्मिलित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुस्तक छात्रों के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने सुदर्शन वशिष्ठ और भारती कुठियाला द्धारा लिखित दो पुस्तकों का भी विमोचन किया। इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सिंह, हिमाचल कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव डॅा. कर्म सिंह सहित ओ.पी. शर्मा, इन्द्र ठाकुर और प्रचण्ड समय समाचार पत्र के संपादक अश्वनी शर्मा भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम का पहला संबोधन
सुंदर कांड की चौपाई 'भय बिनु होय ना प्रीति' सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे एयरफील्ड को निशाना बनाना बहुत कठिन'
Daily Horoscope