• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने किया साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Chief Minister Inaugurates South Asian Youth Table Tennis Championship - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में 11 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2026 का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता में पांच देशों भारत, श्रीलंका, मालद्वीप, बांग्लादेश और नेपाल के 100 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत बना रही है ताकि युवा खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल शिवम प्रताप सिंह, एशियन टेबल टेनिस यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेखर गौतम, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष टी.पी. चोपड़ा, महासचिव अधीश राणा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Inaugurates South Asian Youth Table Tennis Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sukhvinder singh sukhu, shimla, south asian youth table tennis championship 2026, indira gandhi sports complex, sports infrastructure, youth development, india sri lanka maldives bangladesh nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved